

CATCAT
- 2022
- 8 एपिसोड
- A
- ड्रामा
ट्रेलर
एपिसोड
- 48 मिनट
1. डील
ड्रग्स कारोबार के एक खुलासे में भाई के गिरफ़्तार हो जाने से हताश गुरनाम सिंह पुलिस की मदद करने को तैयार हो जाता है. चुनाव नज़दीक हैं और एक खतरनाक साज़िश जन्म ले रही है.
- 46 मिनट
2. हमला
अतीत की त्रासदियां गुरनाम का पीछा नहीं छोड़तीं. मैडम औलख के नज़दीकी लोगों में अपनी जगह बनाने के बाद, वह एक बड़े ड्रग सप्लायर मुख्तियार सिंह के पीछे लगा है.
- 48 मिनट
3. बहरूपिया
दोहरा जीवन जी रहा गुरनाम, लाडी के करीब रहकर पुलिस को जानकारी देना जारी रखता है. पुलिस की एक छापेमारी के दौरान उसकी पहचान उजागर होने का खतरा पैदा हो जाता है.
- 46 मिनट
4. कब्ज़ा
गुरनाम की पहचान सामने आने पर एक जानलेवा संघर्ष शुरू हो जाता है. दूसरी ओर, गायक रॉकी में किमी की बढ़ती हुई दिलचस्पी, मैडम औलख की नाराज़गी का कारण बनती है.
- 40 मिनट
5. दोराहा
मैडम औलख का डरावना अतीत, और शिखर तक पहुंचने की उसकी कहानी से पर्दा उठता है. गिरोह यह पता करने में लगा है कि नई ड्रग कहां से आ रही है. उधर गुरनाम को एक चौंकाने वाली बात पता चलती है.
- 46 मिनट
6. फ़रार
हताश सनी किसी तरह जमे रहने के लिए संघर्ष करता है. वहीं गुरनाम अपने भाई को देश से बाहर भेजने के लिए बेचैन है और इसके लिए सहताब सिंह से मदद मांगता है.
- 40 मिनट
7. धोखा
उम्मीद से परे एक पारिवारिक रिश्ते का खुलासा होता है. सहताब के अतीत से निकलकर एक चेहरा सामने आता है. मैडम औलख, गुरनाम के सामने एक प्रस्ताव रखती है.
- 40 मिनट
8. मास्टरप्लान
गुस्से से भरा गुरनाम अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने पर उतारू है. मगर जैसे ही अब तक छुपा हुआ एक सच सामने आता है, तो गुरनाम की ज़िंदगी पर नए खतरे मंडराने लगते हैं.








