

Mad for Each OtherMad for Each Other
- 2021
- 13 एपिसोड
- U/A 13+
- कॉमेडी
Trailers
Episodes
- 30m
1. बारिश के दिनों में दीवाने मिलते हैं
बरसात के एक दिन, ली मिन-क्यूंग और नोह ह्वी-ओह, कई बार एक-दूसरे से टकराते हैं और हर मुलाकात पहले से ज़्यादा अप्रिय होती है - दोनों इस बात से अनजान कि वे पड़ोसी हैं.
- 32m
2. वो लोग जिनपर आपको गुस्सा आता है
पुलिस स्टेशन में, मिन-क्यूंग और नोह ह्वी-ओह एक-दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं. ह्वी-ओह को उन लोगों से दूर रहने की सलाह दी जाती है जो उसके गुस्से को भड़काते हैं.
- 33m
3. मेरी मदद करो
एक पुरानी सहकर्मी से अचानक मिलने पर, मिन-क्यूंग की दर्द भरी यादें ताज़ा हो जाती हैं. एक फ़्लैशर के फ़रार हो जाने पर, ह्वी-ओह मोहल्ले की चौकीदारी के काम में शामिल हो जाता है.
- 28m
4. कोई भी जन्म से बुरा नहीं होता
मिन-क्यूंग ने अपने लापता कुत्ते को खोजने का निश्चय कर लिया है. एक चैटिंग ऐप पर ड्रग डीलिंग के बारे में पता चलने पर, ह्वी-ओह एक अंडरकवर मिशन पर निकल पड़ता है.
- 34m
5. एक जानवर जो कमज़ोरों पर हमला नहीं करता
फ़्लैशर एक बार फिर आता है - इस बार मिन-क्यूंग के सामने - लेकिन शुक्र है कि ह्वी-ओह करीब है. अगले दिन, वह उससे एक खास मदद मांगती है.
- 35m
6. मेरे पास ना आना
ह्वी-ओह, मिन-क्यूंग को आत्मरक्षा की मूल बातें सिखाता है. लेकिन, अचानक एक खत के आने से मिन-क्यूंग फिर से बेहद परेशान हो जाती है.
- 36m
7. ताले खुल गए
रात में अचानक हुई एक घटना से मिन-क्यूंग डर जाती है और उसे अकेले रहने में खत रा महसूस होने लगता है. ह्वी-ओह की मां को अपने बेटे के अपार्टमेंट में एक महिला मिलती है.
- 36m
8. शायद यहां हम दो ही समझदार हैं
मिन-क्यूंग की अपनी मां से तीखी नोकझोंक होती है. जो महिला किराए के लिए उसका अपार्टमेंट देखने आती है, उसकी पहचान जानकर वह और भी बुरी तरह हिल जाती है.
- 37m
9. तेरे साथ मैं, मेरे साथ तू
मिन-क्यूंग के बारे में बुरी अफ़वाहें ऑनलाइन फैल जाती हैं. पड़ोसी उसके खिलाफ़ हो जाते हैं लेकिन ह्वी-ओह वादा करता है कि हमेशा उसका साथ देगा और वह उस पर भरोसा कर सकती है.
- 37m
10. और आज से हम हैं
अपनी गलती सुधारने के लिए, महिला संघ मिन-क्यूंग की मदद करने के लिए निकल पड़ता है. एक रात, नशे में धुत्त मिन-क्यूंग, ह्वी-ओह से कहती है कि वह उससे मिलना चाहती है.










