

रनिंग पॉइंटरनिंग पॉइंट
- 2026
- 2 सीज़न
- A
- कॉमेडी
Trailers
Episodes
- 31m
1. पायलट
वेव्स की प्रेसिडेंट के रूप में टीम की कमान संभालने वाली आईला के सामने सबसे पहली दुविधा है: क्या वह एक ऐसे बदज़ुबान खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दे, जो अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेलता?
- 33m
2. जो पेस्की
आईला के भाई उसकी सत्ता पलटने की चाल चलते हैं जबकि उसे एक खोई हुई स्पॉन्सरशिप को बचाने के लिए तेज़ी से काम करना होगा. पर गॉर्डन परिवार को इससे भी बड़ा एक सरप्राइज़ मिलने वाला है.
- 29m
3. ट्रैविस बग अफ़ेयर
जब ट्रैविस एक स्पॉन्सर का अपमान करता है तब आईला हालात संभालने की कोशिश करती है - जिसके नतीजे खतरनाक होते हैं. जैकी की नई भूमिका में ढलने में आली उसकी मदद करती है.
- 27m
4. डोलजांची
लीग के मालिकों की कॉन्फ़्रेंस में, आईला ऐसी डील के पीछे है जिससे खेल ही बदल जाएगा. नेस और सैंडी को अहसास होता है कि एकसाथ रहने पर जगह ही नहीं और भी बहुत कुछ बांटना पड़ता है.
- 31m
5. तकदीर
काफ़ी देरी से हो रही आईला और लेव की सगाई की पार्टी में धर्म और आपसी प्रतिबद्धता को लेकर अहम सवाल उठते हैं. जैकी, वेव्स के हाफ़टाइम शो में हलचल लाने की कोशिश करता है.
- 28m
6. बाधा
एक झूठी रिपोर्ट जब यह कहती है कि वेव्स शायद मार्कस को ट्रेड करें, तो आईला उसे गलत साबित करने निकल पड़ती है. डायसन के फ़्री-थ्रो को मज़बूत करने के लिए एक अनोखा तरीका आज़माया जाता है.
- 30m
7. नर्क में खास जगह
ट्रैविस की मां प्रैक्टिस में अड़चन न बने इसलिए आईला उन्हें अपने साथ काम पर लगा लेती है. प्यार के मामलों में सैंडी और जैकी की बिखरी हुई ज़िंदगियों का बुरा अंजाम होता है.
- 32m
8. बढ़िया दौर
वेव्स लगातार जीत बनाए हुए हैं — पर अचानक ही जे गुस्से में अपना आपा खो बैठता है और बाद में लापता हो जाता है. मजबूरन आईला को उसकी तलाश में निकलना पड़ता है.
- 26m
9. प्लेऑफ़
यह सीज़न वेव्स के लिए सिंड्रेला की कहानी-सा था, पर एक खिलाड़ी का राज़ उनके प्लेऑफ़ के सपने को तोड़ सकता है. सैंडी सबके सामने अपने प्यार को दोबारा जीतने की कोशिश करता है.
- 32m
10. गेम सेवन
कई सालों बाद टीम के पास प्लेऑफ़ को जीतने का सबसे बढ़िया मौका है. दूसरी ओ र, आईला की निजी ज़िंदगी बेहद बुरे मोड़ पर है. क्या गॉर्डन परिवार इस मुश्किल समय को मात दे पाएगा?
More Details
Watch offline
Available to downloadGenres
यूएस, टीवी कॉमेडी, खेल-कूदThis show is ...
स्पोर्ट्स, बास्केटबॉल, लॉस एंजेल्स, यूएस, ऑफ़िस, कॉमेडी, टीवीAbout रनिंग पॉइंट
Go behind the scenes and learn more on Tudum.com
Audio
अंग्रेज़ी - ऑडियो जानकारी, अंग्रेज़ी [ओरिजिनल], हिंदी - ऑडियो जानकारी, हिंदी, तमिलSubtitles
अंग्रेज़ीCast
केट हडसन, ड्रू टार्वर, स्कॉट मैकआर्थर, ब्रेंडा सॉन्ग, फ़ेब्रिज़ियो गुईडो, चेट हैंक्स, टोबी सैंडेमैन, जस्टिन थेरॉ, मैक्स ग्रीनफ़ील्ड, जे एलिसYou Might Also Like
Trending Now
A plan to suit your needs
Discover your next favourites, plus new releases every week










