साइन इन करें

मेड्यूसा

मेड्यूसा

मेड्यूसा

  • 2025
  • 1 सीज़न
  • ⁨A⁩
  • ड्रामा
सीईओ बारबरा हिदाल्गो के खिलाफ़ एक जानलेवा साज़िश होती है. क्या वह दोषी का पता लगा पाएगी, जबकि उसका बेरहम परिवार ही बिज़नेस साम्राज्य पर कब्ज़ा करने के लिए लड़ रहा है?
कलाकार: हुआना एकॉस्टा, मनोलो कार्डोना और सेबास्तियन मार्तीनेज़
क्रिएटर: सेद चामी और क्लाउदिया सांचेज़

ट्रेलर

एपिसोड

  • 39 मिनट

    1. मौत की देवी

    मेड्यूसा कॉरपोरेशन की नई सीईओ बारबरा हिदाल्गो अपनी यॉट पर हुए एक संदिग्ध विस्फोट के बाद लापता हो जाती है. जासूस डेंजर कार्मिलो इस गुमशुदगी के मामले की जांच करता है.

  • 39 मिनट

    2. पुनरुत्थान

    बारबरा अपनी खोई हुई याददाश्त और मेड्यूसा पर वापस नियंत्रण पाने की कोशिश में है. इसलिए अपने परिवार की कंपनी में वर्चस्व हासिल करने के लिए चल रहे जोड़-तोड़ को समझने की कोशिश करती है.

  • 36 मिनट

    3. अतीत

    डेंजर अपनी उस दुश्मनी को याद करता है, जिसकी वजह से उसकी पुलिस की नौकरी चली गई. इधर, बारबरा अपनी अनोखी शादी और अपने प्रेमी को याद करती है.

  • 35 मिनट

    4. धोकेबाज़

    बारबरा और डेंजर बेहद करीब आ जाते हैं, जिसके बाद डेंजर को कैमिलो और क्रिस्टियन की रची साज़िश का पता चलता है. इधर बारबरा अपने परिवार के सामने विस्फोट को लेकर अपना शक ज़ाहिर करती है.

  • 35 मिनट

    5. तबाही

    परिवार इस पर चर्चा करता है कि बारबरा के गुस्से का उनकी योजनाओं पर क्या असर पड़ता है, जबकि डेमियन और एस्टबान धमाके से जुड़ी डेंजर की जांच को नाकाम करने की कोशिश करते हैं.

  • 34 मिनट

    6. हवा का अनजान रुख

    बारबरा फिर से ताकत हासिल करने के लिए एक अनोखा गठबंधन बनाती है. केस को बंद करने के आदेश को नज़रअंदाज़ करते हुए डेंजर, बारबरा की दुनिया में और गहराई तक जाता है.

  • 31 मिनट

    7. खतरा

    एक हादसे के कारण एस्टबान की निजी ज़िंदगी सबके सामने आ जाती है जिससे डेंजर को इस केस में एक नया ऐंगल मिल जाता है. इस बीच, बारबरा की पुरानी प्रेमिका चाहती है कि वह उस पर ध्यान दे.

  • 36 मिनट

    8. मां का जाल

    अपनी बिरादरी के सहयोग से बारबरा की पुरानी प्रेमिका सबके सामने उसे शर्मिंदा करती है. डेमियन को उम्मीद है कि उसका जन्मदिन शांति से गुज़र जाएगा पर परिवार में तनाव बढ़ जाता है.

  • 38 मिनट

    9. दूषित बीज

    साज़िश में डूबे हिदाल्गो मुश्किल में घिरी बारबरा को मेड्यूसा से हटाने की सोच रहे हैं. क्या अपनी छवि बचाने के लिए वह अपनी पुरानी प्रेमिका का भरोसा फिर से हासिल कर पाएगी?

  • 40 मिनट

    10. एक ढेर

    परिवार की दर्द भरी यादों से बारबरा बेचैन हो जाती है, जबकि डेमियन चाहता है कि वह कोलंबिया छोड़कर चली जाए. इधर, बेफ़िक्र डेंजर को लगता है कि उसे इस केस में बड़ी कामयाबी मिल गई है.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

टीवी ड्रामा, कोलंबियन और टीवी थ्रिलर

यह शो है ...

स्टीमी, सस्पेंस से भरा, सोप ऑपेरा, ऐमनीज़िया, कोलंबियन, बिखरे परिवार, थ्रिलर, ड्रामा और टीवी

मेड्यूसा के बारे में

Tudum.com के ज़रिए पर्दे के पीछे के किस्सों के साथ ही और बातें जानें

ऑडियो

अंग्रेज़ी, स्पैनिश (लैटिन अमेरिका) - ऑडियो जानकारी, स्पैनिश (लैटिन अमेरिका) [ओरिजिनल] और हिंदी

सबटाइटल

अंग्रेज़ी और स्पैनिश (लैटिन अमेरिका)

कलाकार

हुआना एकॉस्टा, मनोलो कार्डोना, सेबास्तियन मार्तीनेज़, आद्रियाना आरांगो, लॉरा आर्चबोल्ड, जैकलीन आरेनाल, लुईस फ़र्नैंडो होयोस, ह्वानिता मॉलिना, मेबल मॉरेनो और मारियाना मोज़ो

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी